न्यूज़ीलैंड में प्रदर्नकारियों ने रोका सिखों का ‘नगर कीर्तन’, बैनर-पोस्टर पर लिखा- ‘यह भारत नहीं है’

एनशॉर्ट्स
न्यूज़ीलैंड में प्रदर्नकारियों ने रोका सिखों का 'नगर कीर्तन', बैनर-पोस्टर पर लिखा- 'यह भारत नहीं है'
New Zealand News: न्यूज़ीलैंड से एक हैरान करने वाली और चर्चा में आई घटना सामने आई है, जहां सिख समुदाय से निकाले जा रहे नगर कीर्तन का स्थानीय लोगों के एक समूह ने विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने नगर कीर्तन का रास्ता रोक दिया और आगे खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी. इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव जैसी स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत हो गया. बैनरों के साथ किया गया विरोध प्रदर्शन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में बैनर थे, जिन पर लिखा था, “यह न्यूज़ीलैंड है, भारत नहीं” और “न्यूज़ीलैंड को न्यूज़ीलैंड ही रहने दो, यह हमारी जमीन है, यही हमारा स्टैंड है.” यह प्रदर्शन शनिवार को उस समय हुआ, जब नगर कीर्तन गुरुद्वारे की ओर वापस लौट रहा था. नारेबाजी और बैनरों के जरिए स्थानीय लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया, जिससे सिख समुदाय के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

