एनशॉर्ट्स
न्यूजक्लिक के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, दिया 184 करोड़ की पेनाल्टी का नोटिस, चीफ एडिटर की भी बढ़ी मुश्किल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार (16 फरवरी) को न्यूज क्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर बड़ा एक्शन लिया है. फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट (FEMA) के तहत ईडी ने उनको 184 करोड़ रुपये जुर्माने का नोटिस जारी किया है. उनके खिलाफ यह एक्शन विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन को लेकर लिया गया है. ईडी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. पीटीआई के मुताबिक, आदेश में साफ किया गया है कि न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के स्वामित्व वाली कंपनी 'पीपीके न्यूजक्लिक स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड' पर 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है, जबकि चीफ एडिटर पुरकायस्थ पर कथित उल्लंघन को लेकर 64 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों का उल्लंघन करने को लेकर की गई है. जिसमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) फंड की गलत डिटेल देने और सर्विस और निर्यात की गलत घोषणा शामिल है. ईडी के इस बड़े एक्शन पर अभी तक ‘न्यूजक्लिक’
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।