एनशॉर्ट्स
नीना गुप्ता ने खोला 50 की उम्र में शादी करने का राज, कहा- 'प्यार समझ नहीं आता'
नीना गुप्ता ने 50 साल की उम्र में शादी करके सबको चौंका दिया था. साल 2008 में उन्होंने दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की थी. इससे पहले वो कई सालों तक सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले पाल रही थीं. जिंदगी का बड़ा हिस्सा अकेले बिताने के बाद उन्होंने अचानक शादी क्यों की इस बारे में अब उन्होंने खुलकर बात की है. खास बात ये है कि उन्होंने इशारा किया कि ये कोई फिल्मी लव मैरिज नहीं थी. 'प्यार-व्यार समझ नहीं आता'शुभांकर मिश्रा के एक पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने प्यार में शादी की थी. तो नीना ने साफ कहा कि उन्हें प्यार-व्यार ज्यादा समझ नहीं आता है. उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अपने बच्चे से प्यार समझ आता है बाकी चीजों को वो उस नजर से नहीं देखती है. उन्होंने ये भी कहा कि इस टॉपिक पर वो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।