एनशॉर्ट्स
नीतीश कुमार के खिलाफ दर्ज होगा केस? मुस्लिम महिला का नकाब खींचने पर बिहार CM के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार (15 दिसंबर 2025) को एक नवनियुक्त आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन का नकाब खींचकर विवादों में घिर गए. बेंगलुरु के वकील ओवैज हुसैन एस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज किए जाने और वैधानिक कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में मुख्यमंत्री पर कथित तौर पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न, बिना सहमति शारीरिक हस्तक्षेप, महिला की मर्यादा भंग करने, सार्वजनिक अपमान और धार्मिक गरिमा के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. महिला का नकाब खींचने पर बिहार CM के खिलाफ शिकायत शिकायत के अनुसार, एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसे बेंगलुरु में भी देखा गया. वकील का दावा है कि यह वीडियो न केवल संबंधित महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि समूचे महिला समाज की गरिमा का भी अपमान करता है. ओवैज हुसैन ने यह शिकायत कर्नाटक राज्य पुलिस के डीजीपी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।