एनशॉर्ट्स
नीतीश का वो दांव, जिसने बिहार में कराई NDA की शानदार वापसी, तेजस्वी चारों खाने हो गए चित!
बिहार विधानसभा के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नीतीश कुमार जब तक राजनीति में सक्रिय हैं, उन्हें पटखनी देना इतना आसान नहीं है. जिन नीतीश कुमार को विपक्षी महागठबंधन के नेता मानसिक रूप से बीमार बताते थे, उन्हीं नीतीश के दांव ने ऐसी पटखनी दी कि तेजस्वी यादव चारों खाने चित हो गए. इस बार नीतीश ने जो चुनावी रणनीति अपनाई, उसमें डबल 'M' एक बड़ा एक्स फैक्टर साबित हुआ है. नीतीश ने चला कौन-सा दांव?बिहार में NDA की वापसी में डबल 'M' का बड़ा रोल रहा है. नीतीश कुमार ने इस फैक्टर की अहमियत काफी पहले ही समझ ली थी, इसी का नतीजा था कि बिहार में शराबबंदी हुई. इस फैसले का असर ही था नीतीश ने अपने 'M' फैक्टर को मजबूत करने के लिए महिला रोजगार योजना का दांव चला और परिवार की एक महिला को 10-10 हजार रुपये कारोबार शुरू करने के लिए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।