Politics
निजामाबाद में मेयर चुनाव के दौरान गरमाया माहौल, सांसद धर्मपुरी अरविंद ने पुलिसकर्मी को कहा 'बेवकूफ'; मामला दर्ज
तेलंगाना की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद धर्मपुरी अरविंद एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. सोमवार (16 फरवरी, 2026) की दोपहर, जब निजामाबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही थी, तब एक्स-ऑफिसियो सदस्य के तौर पर मतदान करने पहुंचे सांसद अरविंद की ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई. यह विवाद उस समय चरम पर पहुंच गया, जब सांसद ने एक पुलिस अधिकारी को सरेआम 'बेवकूफ' कह दिया और उन्हें मामले में दखल न देने की चेतावनी दे डाली. चश्मदीदों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब पुलिस चुनावी केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल का पालन कराने की कोशिश कर रही थी. पुलिसकर्मी से क्या बोले भाजपा सांसद? घटना के दौरान सांसद धर्मपुरी अरविंद के तेवर काफी तल्ख नजर आए. उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे एक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।