Newz Quest

नामीबिया पर बड़ी जीत, लेकिन पाकिस्तान से मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने तीन बड़ी चुनौतियां

February 13, 2026 | by Parashar

aaaayeaaaa-aa-aaaaye-aoeay
नामीबिया पर बड़ी जीत, लेकिन पाकिस्तान से मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
एनशॉर्ट्स
नामीबिया पर बड़ी जीत, लेकिन पाकिस्तान से मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 209 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. जवाब में नामीबिया ने तेज शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए उन्हें 116 रन पर ऑलआउट कर दिया. यह जीत भारतीय टीम के लिए भले ही बड़ी रही, मगर 15 फरवरी को पाकिस्तान से होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कुछ चिंताएं साफ नजर आई हैं. 1. स्पिन के खिलाफ लड़खड़ाया मिडिल ऑर्डर भारतीय बल्लेबाजों ने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिन के खिलाफ संघर्ष दिखाई दिया. नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए शानदार स्पेल फेंका. उन्हें 4 ओवर में 4 सफलताएं मिली और इस दौरान सिर्फ 20 रन ही खर्च किए. उनकी लाइन और लेंथ ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. मिडिल

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

RELATED POSTS

View all

view all
Translate »
Verified by MonsterInsights