एनशॉर्ट्स
'नाखून से गई आंखों की रौशनी, पैसों की तंगी ने…', भारत को चैंपियन बनाने वाली कप्तान ने सुनाई संघर्ष की कहानी
दृष्टिबाधित महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में नेपाल को हराकर भारतीय महिला टीम चैंपियन बनी. नेपाल ने फाइनल में भारत के सामने जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए भारत ने 13वें ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज की. चैंपियन टीम का नेतृत्व करने वाली दीपिका गांवकर ने बताया कि जब वह 5 महीने की तब उन्हीं का नाखून रगड़ने से उनकी आंखों की रौशनी चली गई थी. उनका परिवार गरीब था, और ऐसी घटना के बाद उनका जीवन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया. उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि हमारे लिए एक टाइम के खाने का इंतजाम करना भी मुश्किल होता था. उन्होंने कहा कि वह एक बार विराट कोहली से मिलना चाहती हैं. दीपिका गांवकर ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा, 'मैं कर्नाटक के तुमकुर जिले के शिरा तालुका के एक छोटे से गांव से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।