एनशॉर्ट्स
'नक्सलवादी और माओवादी आतंक को खत्म करने की ओर भारत अग्रसर', छत्तीसगढ़ में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (01 नवंबर, 2025) को कहा कि भारत नक्सलवादी और माओवादी आतंक को खत्म करने की ओर अग्रसर है और आतंकवाद के विनाश की प्रतिज्ञा करके आतंकियों की कमर तोड़ रहा है. मोदी ने नवा रायपुर, अटल नगर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत आतंकवाद के विनाश की प्रतिज्ञा करके आतंकियों की कमर तोड़ रहा है. भारत आज नक्सलवाद, माओवादी आतंक को भी समाज से खत्म करने की दिशा में बढ़ रहा है. भारत अभूतपूर्व विजय के गर्व से भरा हुआ है और गर्व की यही भावना छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए परिसर में चारों तरफ दिख रही है.’ विचार में जनसेवा की भावना उन्होंने कहा कि विधानसभा केवल कानून बनाने का स्थान नहीं, बल्कि राज्य के भाग्य निर्धारण का केंद्र है. मोदी ने कहा कि सभी को सुनिश्चित करना होगा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।