एनशॉर्ट्स
'धुरंधर' के ब्लॉकबस्टर होने पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर तो इस फिल्म ने धमाल मचा रखा है. इस फिल्म के हर कैरेक्टर पर दर्शक अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं. अब हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है और दिल छू लेने वाली बात कही है. लंबे वक्त से रणवीर सिंह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की तलाश में थे. क्योंकि, 2023 में उनकी रिलीज हुई फिल्में 83, 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' फ्लॉप साबित हुई थी. अब 7 साल के बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. रणवीर ने पोस्ट में लिखी ये बात 'धुरंधर' की सफलता के बीच अब एक्टर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में लिखा है,'किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है,लेकिन फिलहाल नजर और सब्र.' रणवीर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।