एनशॉर्ट्स
'धुरंधर' के खिलाफ पाकिस्तान ने अनाउंस की फिल्म 'मेरी लयारी', नेटिजन्स बोले- 'कोई नहीं देखेगा'
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. एंटी पाकिस्तानी फिल्म के चर्चे पाकिस्तान तक पहुंच गए हैं. ऐसे में जहां दुनिया भर में 'धुरंधर' की वाहवाही हो रही है तो वहीं पाकिस्तानी इस फिल्म को नेटेगिव प्रोपेगेंडा वाली फिल्म बता रही है. इस बीच पाकिस्तान ने 'धुरंधर' में पाकिस्तान की लयारी के पोट्रेयल को गलत साबित करने के लिए फिल्म अनाउंस कर दी है. पाकिस्तान की सिंध सरकार ने 'मेरी लयारी' नाम की एक फिल्म अनाउंस की है. इस फिल्म को दो पोस्टर भी सामने आए हैं. 13 दिसंबर को अनाउंस हुई इस फिल्म में लयारी के कल्चर को दिखाया जाएगा ताकि 'धुरंधर' में लयारी के कथित चित्रण को गलत साबित किया जा सके. हालांकि 'धुरंधर' के जवाब में फिल्म बनाने के फैसले का नेटिजन्स जमकर मजाक बना रहे हैं. सिंध के सूचना मंत्री ने अनाउंस की फिल्ममिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सिंध के सूचना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।