एनशॉर्ट्स
धर्मेंद्र से हॉस्पिटल में मिलने गई थीं मुमताज, 30 मिनट बैठी पर नहीं हो पाई मुलाकात, बोलीं- वो वेंटीलेटर पर थे
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया. उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में हैं. उनकी को-एक्टर रहीं मुमताज ने अब धर्मेंद्र के बारे में बात की है. मुमताज ने बताया कि जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल में थे तब वो उनसे मिलने गई थीं लेकिन मिल नहीं पाई थी. ई-टाइम्स से बातचीत में मुमताज ने कहा कि वो 2021 में धर्मेंद्र के घर पर उनसे मिली थीं. अब जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल में थे तब भी वो उनसे से मिलना चाहती थी, लेकिन उन्हें परमिशन नहीं मिली. हॉस्पिटल में धर्मेंद्र से मिल नहीं पाई मुमताज मुमताज ने कहा, 'मैं उन्हें देखने के लिए हॉस्पिटल गई थी. लेकिन स्टाफ ने मुझसे कहा कि वो वेंटीलेटर पर हैं और किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है. मैं वहां इस उम्मीद में 30 मिनट बैठी कि शायद धर्मेंद्र जी को देख पाऊं लेकिन नहीं देख पाई. मैं उनसे बिना मिले ही
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।