एनशॉर्ट्स
धर्मेंद्र से शादी के बाद भी साथ क्यों नहीं रहतीं हेमा मालिनी? कहा था- हम पर उंगलियां उठाई गई थीं
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खबरों में रहे हैं. धर्मेंद्र ने दो शादियां की. उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है. वहीं दूसरी शादी धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से की. धर्मेंद्र को उनकी पहली पत्नी ने तलाक नहीं दिया था इसीलिए उन्होंने धर्म बदलकर हेमा से शादी की थी. लेकिन हेमा से शादी के बाद भी वो उनके साथ नहीं रहते हैं. हेमा ने इसके बारे में बताया भी था. धर्मेंद्र के साथ क्यों नहीं रहतीं हेमा मालिनी? हेमा ने बायोग्राफी Hema Malini: Beyond the Dream Girl में उन्होंने धर्मेंद्र संग अपने रिश्ते को लेकर बात की थी. हेमा ने बताया था कि आखिर उनसे शादी के बाद भी वो साथ क्यों नहीं रहती हैं. हेमा ने बताया, 'मैं किसी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थी. धरम जी ने मेरे लिए और मेरी बेटियों के लिए जो भी किया उससे मैं बहुत खुश हूं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।