एनशॉर्ट्स
धर्मेंद्र के लिए जया प्रदा ने की भगवन से प्रार्थना, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में पहले से सुधार आ रहा है. बुधवार को परिवार वाले उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर घर लेकर आ गए. अब उनके फैंस के साथ बॉलीवुड इंडिस्ट्री के सभी लोग उनकी स्वास्थ्य की मंगल कामना कर रहे हैं. गुरुवार को अभिनेत्री जया प्रदा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की मंगल कामना की. उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- 'प्रिय धरम जी, आपकी तबीयत के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई. आप हम सबके लिए एक प्रेरणा, हौसला और गरिमा का प्रतीक रहे हैं. आपके चेहरे की मुस्कान और जज्बा आज भी लाखों लोगों के दिलों को छूती है. हम ईश्वर से कामना करते हैं कि आप पहले की तरह जल्द ही स्वस्थ हो जाएं और ऊर्जावान होकर सबको अपना प्यार और सकारात्मकता दें. प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ, जया प्रदा.'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।