एनशॉर्ट्स
धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों पर भड़कीं पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल, पोस्ट में लिखा- 'यह बेहद अपमानजनक है'
बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र की तबीयत कई दिनों से खराब है और वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. बीते दिन खबरें आई थीं कि एक्टर की हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. इसके बाद अस्पताल में सनी देओल से लेकर हेमा मालिनी, ईशा देओल सहित परिवार के तमाम सदस्य देखे गए. रात तक सलमान खान, शाहररुख खान, गोविंदा और अमीषा पटेल तक कई सितारे अस्पताल में अभिनेता का हाल-चाल जानने पहुंचे. जिसके बाद तो पूरा देश धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर फैंस परेशान हो गया और उनकी सलमाती के लिए दुआओं का दौर भी शुरू हो गया. फिर मंगलवार सुबह खबरें फैल गई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है. इस खबर ने तो हर किसी का दिल दहला दिया. लेकिन फिर हेमा मालिनी और ईशा देओल ने पोस्ट कर धर्मेंद्र के निधन के रूमर्स फैलाने वालों पर भड़ास निकाली और कहा कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।