एनशॉर्ट्स
'धर्मेंद्र की हालत नाजुक थी, हमने सनी देओल को गले लगाया…', अमीषा पटेल ने बताया अस्पताल में क्या हुआ था
धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले हो गया. दिग्गज अभिनेता के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. वहीं उनके परिवार में उनकी पत्नियां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और बेटियां विजेता देओल, अजीता देओल, ईशा देओल और अहाना देओल हैं. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार सोमवार को पवन हंस श्मशान घाट में हुआ और उनके परिवार के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सलीम खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण समेत कई सेलेब्स दिग्गज अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे. वहीं अब अमीषा पटेल ने धर्मेंद्र के अस्पताल में रहने के दौरान की कई बातों का खुलासा किया है. धर्मेंद्र के निधन से शोक में हैं अमीषा पटेलबता दें कि अमीषा पटेल धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं. दरअसल एक्ट्रेस न्यूयॉर्क शहर में हैं. वहीं अमीषा ने धर्मेंद्र के निधन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।