एनशॉर्ट्स
धनबाद में ED की बड़ी कार्रवाई! कोयला कारोबारी एलबी सिंह के 18 ठिकानों पर छापेमारी, बंगाल में भी रेड
ईडी की टीम ने शुक्रवार (21 नवंबर 2025) की अहले सुबह धनबाद में दबिश दी है. यहां कोयला कारोबारी एलबी सिंह उर्फ लाल बाबू सिंह के कई ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि कोयला कारोबार से जुड़े मामले में यह छापेमारी चल रही है. छापेमारी धनबाद और झरिया सहित बंगाल के कई ठिकानों पर चल रही है. बताया जा रहा है कोल माइंस टेंडर में बड़ी गड़बड़ी हुई और कई तरह की अनियमितता टेंडर के दौरान बरती गई थी, जिसको लेकर यह छापेमारी चल रही है. कोयला कंपनी बीसीसीएल के कई बड़े अधिकारियों के यहां भी छापेमारी की जा रही है. धनबाद में कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी धनबाद के एलबी सिंह के आवास, झरिया स्थित देव प्रभा आउट सोर्सिंग के कार्यालय, धनबाद स्थित कार्यालय सहित धनबाद में कुल 18 ठिकानों पर ईडी की कार्यवाही चल रही है. बीसीसीएल के कई अधिकारी भी ईडी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।