एनशॉर्ट्स
'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर संकट! हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने तक लगाई रोक
केरल स्टोरी 2 टीजर रिलीज के बाद से ही काफी विवादों में घिरी हुई है. वहीं ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. दरअसल केरल हाई कोर्ट ने विवादित फिल्म केरल स्टोरी 2 की स्क्रीनिंग पर सुनवाई पूरी होने तक रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि फिल्म के कंटेंट से केरल की सेक्युलर इमेज को नुकसान पहुंचने की संभावना के बारे में पिटीशनर्स की चिंताओं को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता. केरल हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की डिटेल्ड दलीलें सुनने के बाद 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' की रिलीज़ पर अपना ऑर्डर रिज़र्व कर लिया है. इस पर फ़ैसला आज आने की उम्मीद है, जो फ़िल्म की तय रिलीज़ 27 फरवरी से ठीक एक दिन पहले है. बुधवार को हुई सुनवाई में क्या हुआ? जस्टिस बेचू कुरियन की सिंगल-जज बेंच
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।