एनशॉर्ट्स
'द केरल स्टोरी 2' आज नहीं होगी रिलीज, फिल्म की हो चुकी थी एडवांस बुकिंग, कोर्ट ने लगाई 15 दिन की रोक
विवाद और बॉक्स ऑफिस नंबर अक्सर साथ-साथ चलते हैं, लेकिन 'द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के लिए, लड़ाई टिकट खिड़की से हटकर कोर्टरूम में आ गई है. ये फिल्म शुक्रवार, 27 फरवरी, 2026 यानी आज थिएटर में रिलीज़ होने वाली थी. हालांकि इस स्पिरिचुअल सीक्वल पर केरल हाई कोर्ट ने 15 दिन की अंतरिम रोक लगा दी है. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी थी लेकिन कोर्ट के आदेश के चलते सब लटक गया है. क्यों 15 दिन की रोक लगाई गई? बता दें कि हाईकोर्ट ने यह आदेश 'द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया. याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में दलील दी कि फिल्म का सब्जेक्ट और उसके रिलीज होने से समाज में सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है और सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है. कोर्ट ने इन दलीलों को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल फिल्म की रिलीज पर अगले 15
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।