एनशॉर्ट्स
'दो साल से मैं प्रेग्नेंट ही हूं', सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट का कैप्शन पढ़ हंसे रवि दुबे
टीवी और पंजाबी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सरगुन मेहता की शादी को करीब 12 साल हो चुके हैं. शादी के इतने सालों बाद भी उन्होंने प्रेग्नेंसी प्लान नहीं की थी. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आईं कि सरगुन मेहता शादी के 12 साल बाद मां बनने वाली हैं. इन खबरों ने रवि और सरगुन के फैंस को हैरान कर दिया था. लेकिन अब इन खबरों की सच्चाई खुद सरगुन ने सामने लाकर रख दी है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रेगनेंसी की खबर पर चुप्पी तोड़ी है. सरगुन ने तोड़ी चुप्पी इस खबर के फैलने के बाद सरगुन मेहता भी इन पर रिएक्टर करने से खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'न्यूज को हमारी प्रेगनेंसी के बारे में हमसे पहले ही पता चल गया है वो भी पिछले दो साल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।