एनशॉर्ट्स
दो बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग रह रही थी पत्नी, हत्या करने वाले पति को 10 साल बाद मिली उम्रकैद
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तूत्तुकुड़ी जिले के कोविलपट्टी निवासी मारिमुथु उर्फ कुमार एक भवन निर्माण श्रमिक के रूप में काम करता था. उसकी पत्नी कल्पकवल्ली के बारे में आरोप था कि उसके अपने सहकर्मी गणेश के साथ अवैध संबंध थे. जब कुमार को इस बात की जानकारी हुई तो उसने अपनी पत्नी से झगड़ा किया और उसे डांटा. इसके बाद कल्पकवल्ली अपने दो बच्चों को कुमार के पास छोड़कर गणेश के साथ कोयंबटूर जिले के करुमाथम्पट्टी के पास सोलाकाट्टू पालयम में एक किराए के मकान में रहने लगी. करीब दस साल बाद, साल 2014 में कुमार अपनी पत्नी की तलाश में करुमाथम्पट्टी पहुंचा. वहां उसने कल्पकवल्ली के घर का दरवाजा खटखटाया. जैसे ही कल्पकवल्ली बाहर आई, गुस्से में कुमार ने अपने पास छिपाकर रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल कल्पकवल्ली जोर-जोर से चिल्लाने लगी. शोर सुनकर गणेश उसे बचाने के लिए आया, लेकिन कुमार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।