एनशॉर्ट्स
'दो दीवाने शहर में' एक्ट्रेस संदीपा धर ने नेपोटिज्म पर किया रिएक्ट, बोलीं- आप टेस्ट देते हो पर किसी और को ले लिया जाता है
एक्ट्रेस संदीपा धर ने 2010 में इंडस्ट्री में कदम रखा था. वो फिल्म 'इसी लाइफ में' नजर आई थीं. इस फिल्म से उन्हें बहुत नेम-फेम मिला था. संदीपा को इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा समय हो गया है. इन दिनों वो फिल्म 'दो दीवाने शहर में' नजर आ रही हैं. फिल्म में वो नैना का किरदार प्ले कर रही हैं. एबीपी न्यूज से बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने करियर, फिल्म में दो दीवाने शहर में अपने रोल, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने दो दीवाने शहर में अपने नैना के कैरेक्टर को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका रोल ऐसा जो अपने लुक्स को लेकर इंसिक्योर है. इसी के साथ संदीपा ने कहा कि रियल लाइफ में भी लड़कियों को उनके लुक्स को लेकर काफी इंसिक्योर करवाया जाता है. 'संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मौका मिला' संजय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।