एनशॉर्ट्स
'दो तरह के होते हैं आतंकी…', दिल्ली ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता चिदंबरम ने क्यों कहा ऐसा, जानें
दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एक बार फिर देश के भीतर पनपने वाले आतंकवाद को लेकर बयान दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत दो तरह के आतंकवादियों का सामना कर रहा है और जब उन्होंने संसद में इस मद्दे को उठाया था तो उनका मजाक उड़ाया गया. 'दो तरह के आतंकवादी होते हैं' कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मैंने पहलगाम आतंकी हमले से पहले और बाद में भी यही कहा है कि दो तरह के आतंकवादी होते हैं. विदेश से ट्रेंड घुसपैठिए आतंकवादी और देश में पलने वाले आतंकवादी. मैंने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान भी यही कहा था. देश में पलने वाले आतंकवादियों के संदर्भ में मेरा मजाक उड़ाया गया और मुझे ट्रोल किया गया." उन्होंने कहा, "मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि सरकार ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।