एनशॉर्ट्स
दे दे प्यार दे दे 2 ने दुनियाभर में मचाया धमाल, अजय देवगन की फिल्म ने बना डाला ये नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
दे दे प्यार दे 2 रिलीज के साथ से ही खबरों में हैं. 14 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. वर्ल्डवाइड भी फिल्म धमाल मचा रही है. दे दे प्यार दे 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की. 18वें दिन से फिल्म की कमाई में थोड़ा सा इजाफा दिखा था. 18वें दिन फिल्म ने 40 लाख की कमाई की थी. फिल्म ने इंडिया में 87.7 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. GST को इंक्लूड करें तो फिल्म का कलेक्शन 103.48 करोड़ है. वहीं ओवरसीज फिल्म ने 23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. तो इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 126.48 करोड़ हो गया है. View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।