एनशॉर्ट्स
देसी अंदाज में हैंडपंप पर कपड़े धोते दिखे सुनील ग्रोवर, वायरल हुआ वीडियो
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर अपनी एक वीडियो के कारण खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी सादगी साफ झलक रही है. वीडियो में सुनील सड़क के किनारे हैंडपंप पर कपड़े धोते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बन गई है. सड़क किनारे कपड़े धो रहे एक्टर वीडियो में सुनील हल्की गुलाबी रंग के टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में छोटे से बाल्टी में कपड़े धोते है. वहीं खड़े एक व्यक्ति ने हैंडपंप चलाया और सुनील अपने चेहरे पर पानी डालते है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में साल 1962 की फिल्म 'बात एक रात की' का पॉपुलर गाना 'न तुम हमें जानो' सुनाई दे रहा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब सुनील ने ऐसी वीडियो पोस्ट की हो. उन्होंने पहले भी अपनी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।