एनशॉर्ट्स
देश को मिलने जा रही 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, रूट-टाइम के साथ जानें सब कुछ
देश को 4 नई वंदे भारत ट्रेनें मिलने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (8 नवंबर) को वाराणसी में हरी झंडी दिखाएंगे. वंदे भारत को भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन माना जा रहा है, यह उसके विस्तार का बड़ा कदम होगा. ये ट्रेनें बनारस-खजुराहो, फिरोजपुर-दिल्ली, लखनऊ-सहारनपुर और एर्नाकुलम-बेंगलुरु के बीच चलेंगी. इनकी मदद से कई राज्यों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि यह विश्वस्तरीय रेलवे सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को आसान, तेज एवं अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में एक और मील का पत्थर है. भारत के आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री मोदी 8 नवंबर को सुबह करीब सवा आठ बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. किस-किस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।