एनशॉर्ट्स
'देश की छवि को नुकसान…', AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रोटेस्ट पर दिल्ली कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने India AI Impact Summit 2026 के परिसर में यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा शर्टलैस प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी की है. कोर्ट की तरफ से इसे जायज विरोध नहीं बताया है. साथ ही कहा है कि यह पब्लिक ऑर्डर पर एक खुला हमला है. इससे देश की राजनयिक छवि को नुकसान पहुंचा है. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रवि ने यह टिप्पणी की है. भारत मंडपम में प्रदर्शन करने को लेकर गिरफ्तार चार IYC कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उनसे पूछताछ के लिए सभी आरोपियों को पांच दिन की कस्टडी में भेजा है. वो बिहार, यूपी और तेलंगाना के दूर-दराज इलाकों से हैं. इससे उनके फरार होने का खतरा ज्यादा है. कोर्ट ने कहा है कि शुरुआती जांच में बाहरी साजिश के लिंक मिलने से मामला और बढ़ गया है. कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा है? न्यूज एजेंसी पीटीआई को आदेश की कॉपी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।