एनशॉर्ट्स
'देशभक्ति को फार्मूला कहना अपमान है इस भावना का', छावा-धुरंधर की सफलता पर विक्की कौशल का रिएक्शन
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने साल 2025 की सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपना रिएक्शन दिया है. आपको बता दें कि यह साल विक्की कौशल और रणवीर सिंह के लिए सबसे यादगार और शानदार साल साबित हुआ. विक्की ने फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज का दमदार रोल निभाया और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. वहीं रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ में भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट का किरदार निभाकर दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को इम्प्रेस किया. दोनों फिल्मों ने क्रिटिकल और कमर्शियल सफलता हासिल की. देशभक्ति कोई फॉर्मूला नहीं'एनडीटीवी' से बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा, 'देशभक्ति कोई फॉर्मूला नहीं है और इसे फॉर्मूला कहना इस भावना का अपमान है. देशभक्ति हमारी सच्चाई है, जिसे हम फिल्मों, साहित्य और खेल के जरिए दिखाते हैं.' विक्की कौशल ने आगे कहा, 'यह तरीका है जिससे हम अपनी बात रख सकते हैं और दिखा सकते हैं कि हमें अपने देश
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।