एनशॉर्ट्स
दूसरे वनडे से ठीक पहले जैक कैलिस ने मार्को यानसेन पर दिया बड़ा बयान, भारतीय फैंस को जानना चाहिए
इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जैक कैलिस ने अपने देश के युवा हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन को लेकर बड़ा बयान दिया है. कैलिस का यह बयान भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे से ठीक पहले आया है. कैलिस ने कहा कि यानसेन ने हाल के महीनों में अपनी बल्लेबाजी में जो सुधार किया है, वह उन्हें आधुनिक क्रिकेट के शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ियों में जगह बनाने में मददगार होगा. बता दें कि रांची में खेले गए पहले वनडे में मार्को यानसेन ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था. गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाने के बाद यानसेन ने बल्लेबाजी में 39 गेंद में 70 रन बनाए थे. इससे पहले भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में यानसेन ने बल्ले और गेंद दोनों से मैच विनिंग प्रदर्शन किया था. जैक कैलिस ने मंगलवार को एसए20 द्वारा आयोजित भारतीय मीडिया के साथ एक विशेष
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।