एनशॉर्ट्स
दूसरी बार तंजानिया की राष्ट्रपति बनीं सामिया सुलुहू हसन, चुनाव में भड़की हिंसा के बाद 700 लोगों की मौत का दावा
अफ्रीकी देश तंजानिया के राष्ट्रपति चुनाव में सामिया सुलुहू हसन को भारी जीत मिली है. हालांकि, चुनावी जीत के बीच भीषण हिंसा भी देखने को मिली. राष्ट्रपति पद का ये चुनाव देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया. विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तंजानिया की मुख्य विपक्षी पार्टी ने दावा किया है कि इस हफ्ते हुए विवादित चुनावों के बाद भारी प्रदर्शन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उनके पास 'विश्वसनीय रिपोर्ट' है कि कम से कम 10 लोग मारे गए हैं. यहां इंटरनेट बंद करने के साथ ही भारी संख्या में सेना को भी तैनात किया गया है. इलाके में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है. जांजीबार से लेकर डोडोमा तक हालात नाजुक बने हुए हैं. इन सबके बीच संयुक्त राष्ट्र ने बल प्रयोग न करने की अपील की है. विपक्षी दल के प्रवक्ता ने क्या कहा? इन सबके बीच तंजानिया के विपक्षी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।