एनशॉर्ट्स
दुबई में भारतीय गैंगस्टरों के बीच पहली गैंगवॉर! लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्या का दावा
दुबई में भारतीय गैंगस्टरों के बीच कथित रूप से पहली बार गैंगवॉर की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं. ये दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया है, जो कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े अकाउंट से शेयर हुआ है. इस पोस्ट के जरिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है. पोस्ट में कहा गया है कि दुबई में जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या की गई है. आरोप है कि बिश्नोई के निर्देश पर गैंग के लिए सिद्धू हैंडलर का काम कर रहा था और दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में कई लोगों को धमकियां दे रहा था. पोस्ट में दावा किया गया है कि सिद्धू ने पहले जर्मनी में गोदारा के एक साथी की हत्या करवाने की कोशिश की थी, जिस कारण यह 'बदला' लिया गया. सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा गयापोस्ट में कहा गया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।