एनशॉर्ट्स
'दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था', पहली बार भारत दौरे पर आए कनाडा के PM ने की जमकर तारीफ
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर वो पहली बार भारत आए हैं. 27 फरवरी से 2 मार्च तक के इस दौरे में वो कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. कार्नी अपनी पत्नी के साथ विशेष विमान से मुंबई पहुंचे, जहां वो उद्योग जगत के कई दिग्गजों से मुलाकात करेंगे. मार्क कार्नी भारतीय और कनाडाई CEOs, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, वित्तीय विशेषज्ञों, इनवेस्टर्स और शिक्षाविदों के अलावा भारत में एक्टिव कनाडाई पेंशन फंड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. शनिवार (28 फरवरी) को वो मुंबई में आयोजित निवेश से जुड़े कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इसके अलावा भारत-कनाडा आर्थिक सहयोग, निवेश अवसरों और तकनीकी साझेदारी पर भी चर्चा करेंगे. सोमवार को PM मोदी से करेंगे मुलाकातकार्नी रविवार को मुंबई से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. बताया जा रहा है
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।