एनशॉर्ट्स
दिल्ली मेट्रो की शुरुआत करने वाली ऐतिहासिक ट्रेन TS#01, 23 साल बाद भी बनी भरोसे की पहचान
साल 2002 की सर्दियों में दिसंबर महीने की एक सुबह जिस ट्रेन ने राजधानी दिल्ली को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का सपना दिखाया था, वही TS#01 आज भी उसी समर्पण के साथ यात्रियों की सेवा कर रही है. 24 दिसंबर 2025 को दिल्ली मेट्रो अपने सफल संचालन के 23 वर्ष पूरे कर रही है और इस ऐतिहासिक सफर की सबसे जीवंत गवाह बनी हुई है उसकी पहली ट्रेन TS#01. दिल्ली मेट्रो की ऐतिहासिक शुरुआत की गवाहदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि दिसंबर 2002 में दिल्ली मेट्रो के संचालन की शुरुआत के साथ ही TS#01 ने राजधानी के परिवहन इतिहास में एक नया अध्याय लिखा. यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं थी, बल्कि भारत के सबसे सफल मास ट्रांजिट सिस्टम की नींव थी. आज 23 वर्षों बाद भी यह ट्रेन दिल्ली मेट्रो के विशाल बेड़े का गर्वित हिस्सा बनी हुई है. समय के साथ बदला स्वरूप
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।