एनशॉर्ट्स
दिल्ली ब्लास्ट के मामले में NIA का बड़ा एक्शन, मेवात इलाके में ताबड़तोड़ छापे
दिल्ली में लालकिला के सामने हुए कार ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मेवात इलाके में रेड मारी है. जांच एजेंसी NIA के सूत्रों की मानें तो शक है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ अमोनियम नाइट्रेट मेवात इलाके से खरीदा गया. जांच में उमर और मुजम्मिल की लोकेशन कई बार मेवात इलाके में मिली. ये ही वजह ही NIA की टीम मेवात में छापेमारी कर रही है. इसके अलावा नूंह के तीन डॉक्टर भी जांच की जद में आए हैं. एनआईए की टीम ने फरीदाबाद स्थित अल-फलहा यूनिवर्सिटी से जुड़े इन डॉक्टर्स को उठाया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. इधर, कार्रवाई के साथ ही इलाके में हलचल देखने को मिल रही है. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है. जानकारी के अनुसार, सुन्हेडा गांव के डॉ. मुस्तकीम, नूंह के रिहान और मोहम्मद और बास गांव से एक डॉक्टर जो घर पर नहीं थे, उनकी जगह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।