एनशॉर्ट्स
दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन आया सामने! जम्मू-कश्मीर के तारिक को बेची गई थी कार
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए कार ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर 2025) की शाम को जिस कार में ब्लास्ट हुआ वो पुलवामा के तारिक को बेची गई थी. इस विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. इस लेकर मंगलवार (11 नवंबर 2025) को गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है. कार के पुराने मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया इससे पहले खबर आई थी कि जिस i-20 कार में धमाका हुआ उसके पुराने मालिक का नाम सलमान है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है. अब पुलिस RTO से गाड़ी के असली मालिक की पहचान में जुटी है. गाड़ी HR26 नंबर गुरुग्राम की है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।