एनशॉर्ट्स
दिल्ली पुलिस ने IYC चीफ उदय भानु को किया अरेस्ट, केसी वेणुगोपाल बोले- शर्टलैस प्रदर्शन कर हमारे कार्यकर्ताओं ने…
एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. दिल्ली पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु को हिरासत में लिया है. इससे पहले खबर आई थी कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को पूछताछ के लिए समन जारी किया. इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर यूथ कांग्रेस ने दी. केसी वेणुगोपाल बोले- सरकार भूल जाती है, प्रदर्शन लोकतंत्र का दिल है दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई है. कांग्रेस लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि एआई समिट में हुए प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैडर को हिरासत में लिया है. इसकी कड़ी निंदा करता हूं. यह सरकार भूल जाती है कि प्रदर्शन लोकतंत्र का दिल है. कोई अपराध
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।