एनशॉर्ट्स
दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश रच रहा लश्कर, आतंकियों के निशाने पर चांदनी चौक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Delhi Terror Alert: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर के सदस्य लाल किले के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं. खास तौर पर चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर उनके निशाने पर बताया जा रहा है. यह जानकारी खुफिया सूत्रों के हवाले से सामने आई है. सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की योजना बना रहा है. बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं. लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।