एनशॉर्ट्स
दिल्ली की हवा दम घोंटू! काम नहीं कर रहे कई मॉनिटरिंग स्टेशन, सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए पकड़े इन एजेंसियों के कान
दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है और स्थिति 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र और राज्य की एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई, जब यह सामने आया कि दिल्ली में कई एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन काम ही नहीं कर रहे. कोर्ट ने साफ कहा कि जब मॉनिटरिंग ही नहीं होगी, तो हवा सुधरेगी कैसे, और GRAP जैसी योजनाएं लागू कैसे होंगी? मॉनिटरिंग स्टेशन बंद, सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी नाराज़गीसुनवाई के दौरान अमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने बताया कि दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशन काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह भी कहा कि दिवाली के दौरान 37 में से सिर्फ 9 स्टेशन ही चल रहे थे. उन्होंने सवाल उठाया- 'अगर स्टेशन ही नहीं चलेंगे, तो यह कैसे पता चलेगा कि GRAP कब लागू करना है?' गंभीर होने से पहले कार्रवाई करें- अपराजिता सिंहअपराजिता सिंह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।