एनशॉर्ट्स
दिल्ली कार ब्लास्ट में 9 की मौत, LNJP और धमाके वाली जगह पहुंचे अमित शाह, यूपी-मुंबई में हाई अलर्ट; अबतक के बड़े अपडेट्स
क्या हैं अबतक के बड़े अपडेट्स लालकिले के बाहर जिस आई-20 कार में धमाका हुआ वह कार गुरुग्राम (HR26) नंबर से मोहम्मद सलमान के नाम से रजिस्टर्ड थी. गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर मोहम्मद सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में मोहम्मद सलमान ने बताया कि उसने अपनी आई-20 कार को डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी. इसके बाद सलमान ने कार बेचने के सभी डॉक्यूमेंट्स गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिए. जांच में यह भी सामने आया है कि देवेंद्र ने कार हरियाणा के अंबाला में किसी को बेची थी. इसकी जानकारी के बाद अंबाला पुलिस मामले में जांच कर रही है. वहीं, गुरुग्राम पुलिस सभी जानकारी जांच एजेंसी से साझा कर रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘लाल किले के बाहर हुए कार धमाके के बाद NSG और NIA की टीमों ने FSL
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।