एनशॉर्ट्स
दिल्ली कार धमाके की ब्रिटेन-अमेरिका से लेकर दुनियाभर में चर्चा, जानें पाकिस्तान की मीडिया ने क्या लिखा?
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाके की गूंज इतनी जोरदार थी कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल गए. एलएनजेपी अस्पताल की ओर से बताया गया कि वहां 28 लोगों को लाया गया था, जिसमें से 9 की मौत हो चुकी है. दिल्ली में हुए इस ब्लास्ट की खबर पाकिस्तान समेत दुनियाभर की मीडिया में सुर्खियों का विषय बना हुआ है. दिल्ली विस्फोट पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया? पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर 2025) को हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हुई और करीब 20 लोग घायल हो गए. इसमें कहा गया है, "आर्थिक राजधानी मुंबई और सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. विस्फोट वाली जगह पर कई शव क्षत-विक्षत पाए गए."
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।