एनशॉर्ट्स
'दारू बेचने वाले को कहीं नहीं जाना पड़ता लेकिन दूध बेचने वाले को…', सोनू सूद के वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
इन दिनों सोशल मीडिया पर अभिनेता सोनू सूद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्मों में अपनी दमदार मौजूदगी के लिए पहचाने जाने वाले सोनू सूद इस बार किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपने गहरे और सोचने पर मजबूर कर देने वाले वीडियो से चर्चा में हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिंदगी के कुछ ऐसे कड़वे सच सामने रखते नजर आ रहे हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. उनके शब्द इंसान को खुद के बारे में सोचने पर मजबूर कर देते हैं. सोनू सूद ने क्या कहा? वीडियो में सोनू सूद कहते हैं, 'कभी सोचा है कि दारू बेचने वाले को कहीं नहीं जाना पड़ता, लेकिन दूध बेचने वाले को घर-घर और गली-गली जाना पड़ता है. हम दूध बेचने वाले से पूछते है कि तूने दूध में पानी तो नहीं मिलाया और दारू
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।