एनशॉर्ट्स
दादा बनने के बाद बेहद खुश हैं विक्की कौशल के पापा, कहा- 'भगवान की मेहरबानी ऐसे ही जूनियर कौशल पर बनी रहे'
बॉलीवुड के क्यूट कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पेरेंट्स बन गए हैं. कैटरीना ने 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है. जब से फैंस और सेलेब्स को विक्की-कैटरीना के पेरेंट्स बनने के बारे में पता चला है तब से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. इस कपल के लिए सब बेहद खुश हैं. कौशल परिवार में छोटा सदस्य आने से सबसे ज्यादा खुश दादा शाम कौशल हैं. शाम कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की है. साथ ही वो इमोशनल भी हो गए. विक्की कौशल के पिता बनने पर उनके घर में खूब जश्न मनाया जा रहा है. कैटरीना और विक्की के लिए पूरा परिवार बहुत ज्यादा खुश है. ऐसे में दादा बनने के बाद शाम कौशल फूले नहीं समा रहे हैं. दादा हुए इमोशनल शाम कौशल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुशी जाहिर की है. उन्होंने लिखा- शुक्रिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।