एनशॉर्ट्स
दबंगों ने मारपीट के बाद रिटायर कर्नल से कराए 30 हजार ट्रांसफर, गुरुग्राम पुलिस का बड़ा खुलासा
दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक रिटायर्ड फौजी से मारपीट कर 30 हजार रुपए ट्रांसफर करवाने का मामला सामने आया है. एक रिटायर्ड फौजी गुरुग्राम के सेक्टर 5 से सेक्टर 60 जा रहा था. इसी दौरान रिटायर्ड फौजी की गाड़ी एक गाड़ी से टकरा गई जिसमें से कुछ युवक उतरे और रिटायर्ड फौजी को गाड़ी से खींचकर पहले तो बाहर निकाला बाद में गाड़ी की चाबी छीनकर उसके साथ मारपीट की गई. दबंगों का कहर यही नहीं रुका मारपीट के बाद उन्होंने रिटायर्ड फौजी से 30000 रुपए अपने अकाउंट में यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद रिटायर्ड फौजी ने गुरुग्राम के सेक्टर 50 थाना में शिकायत दी. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. क्या है पूरा मामला? रिटायर्ड फौजी जब गुरुग्राम के बादशाहपुर चौक से फरीदाबाद रोड की तरफ जा रहा था, उस दौरान उसकी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।