Sports
दक्षिण अफ्रीका से अकेले लड़े कप्तान सिकंदर रजा, 73 रन और 2 विकेट नहीं आए काम, SA की 5 विकेट से जीत
South Africa vs Zimbabwe Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया है. कप्तान सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे के लिए अकेले लड़ते रहे लेकिन अन्य खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई, तो कप्तान सिकंदर रजा के अलावा कोई नहीं चल पाया. उन्होंने 43 गेंद में 73 रनों की जुझारू पारी खेलकर अपनी टीम को 150 के पार पहुंचाया. रजा ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए. उनके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. गेंदबाजी में भी चले कप्तान 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में कप्तान सिकंदर रजा ने झटका दे दिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।