एनशॉर्ट्स
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले देखें WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें भारत का नंबर
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 चक्र में भारतीय टीम की दूसरी घरेलू सीरीज होगी. पहली घरेलू सीरीज में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से रौंदा था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फायदा हो सकता है. इससे पहले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू हो, उससे पहले जान लेते हैं कि WTC अंक तालिका का हाल कैसा है. WTC पॉइंट्स टेबल का हाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जिसने अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं इसलिए उसका पॉइंट्स प्रतिशत 100 है. दूसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसने अभी तक खेले 2 मैचों में एक जीत दर्ज की और एक ड्रॉ खेला
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।