एनशॉर्ट्स
दक्षिण अफ्रीका की ठुकाई के मूड में रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के इस साथी संग कर रहे प्रैक्टिस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड का एलान कर दिया था. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 30 नवंबर-6 दिसंबर तक खेली जाएगी, जिसमें शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर नहीं होंगे. ये दोनों खिलाड़ी चोट के चलते टीम से बाहर हैं. इसी बीच रोहित शर्मा ने आगामी वनडे सीरीज के लिए अभ्यास में पसीना बहाना शुरू कर दिया है. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच करीब एक महीना पहले खेला था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 121 रनों की नाबाद पारी खेल महफिल लूटी थी. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज की तैयारी के लिए उन्होंने मुंबई इंडियंस के मौजूदा फिजियोथेरेपिस्ट अमित दुबे की मदद ली है. अमित दुबे भारतीय क्रिकेट में जाना पहचाना नाम हैं. अमित दुबे दिसंबर 2022 से मुंबई इंडियंस के लिए काम कर रहे हैं. वो 2017-2020 तक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।