एनशॉर्ट्स
'दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति बहुत मुंह चला रहा… मैं नहीं जाऊंगा G-20', ट्रंप क्यों हुए आगबबूला?
दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में 22-23 नवंबर को होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हिस्सा नहीं ले रहे हैं. व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका का प्रतिनिधि केवल सम्मेलन के आखिरी दिन औपचारिक हस्तांतरण समारोह में उपस्थित होगा. इस समिट की अध्यक्षता अमेरिका को मिलने जा रही है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के हालिया बयान और टिप्पणियों से राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम नाराज हैं. लेविट ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका में G-20 की आधिकारिक बातचीत में अमेरिका हिस्सा नहीं ले रहा है. मैंने देखा कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ अपनी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो राष्ट्रपति और उनकी टीम को पसंद नहीं आया." रामाफोसा ने वीडियो शेयर कर कही ये बात रामाफोसा ने हाल ही में एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।