एनशॉर्ट्स
थिएटर्स में री-रिलीज होगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', डूम्सडे के पहले मार्वल स्टूडियोज का मास्टरस्ट्रोक
मार्वल के फैंस के लिए अगला साल बेहद खास होने वाला है. मार्वल स्टूडियोज की दो सुपर हीरो फिल्म्स 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे' अगले साल सिनेमा हॉल्स में रिलीज होने वाली है. लेकिन 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के रिलीज के पहले मार्वल स्टुडियोज ने बड़ा अनाउंसमेंट करते हुए अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. थिएटर्स में 'एवेंजर्स: एंडगेम' की होगी दोबारा एंट्री मार्वल स्टूडियोज ने आज अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया. इसके जरिए उन्होंने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया कि अगले साल 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के रिलीज के पहले फैंस की पसंदीदा मूवी 'एवेंजर्स: एंडगेम' को रिलीज किया जाएगा. पोस्ट वायरल होते ही फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा सकता है. लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि 'एवेंजर्स: एंडगेम' कितने तक थिएटर्स में रहेगी. बता दें, फिल्म में कैप्टेन अमेरिका के रूप में क्रिस इवांस, आयरन मैन के रोल में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।