एनशॉर्ट्स
थाईलैंड में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने मचाया कहर! मौतों का आंकड़ा बढ़कर 145 पहुंचा; लाखों लोग प्रभावित
दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद खराब हो गए हैं. देश में प्राकृतिक आपदा के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 145 पहुंच गई है, जिसमें से कुल 110 लोगों की मौत थाईलैंड के अकेले सोंगखला प्रांत में दर्ज की गई है. इन प्राकृतिक आपदाओं का असर थाईलैंड की बड़ी आबादी पर व्यापक रूप से पड़ा है. इसमें 12.5 लाख घरों और 36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. इस मुश्किल समय में देश की जनता सरकार की लापरवाही के कारण काफी ज्यादा आक्रोशित है. थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन की आपदा ऐसे समय पर आई है, जब देश पहले से ही आर्थिक मंदी, पर्यटन में गिरावट और सीमा पर तनाव जैसे मुश्किल समस्याओं का सामना कर रहा है. ऐसे में लोगों का गुस्सा सरकार के प्रति बढ़ रहा है. थाईलैंड में पीएम ने आपातकालीन कानून को किया लागू थाईलैंड में बाढ़ प्रबंधन में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।