Politics
'…तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है. बनर्जी ने कहा है कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार संवैधानिक पद पर नहीं होते तो वह उनकी उंगली काट देते. कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के प्रमुख ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ 'बहुत खराब' व्यवहार किया. टीएमसी के सीनियर नेता बनर्जी ने यह टिप्पणी निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटर लिस्ट से कथित तौर पर मनमाने तरीके से नाम हटाए जाने के विरोध में राज्य में कोलकाता में आयोजित एक रैली में भाषण के दौरान की. CEC ने CM पर उंगली उठाने की हिम्मत कैसे की- कल्याण बनर्जी पिछले महीने जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी SIR के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए CEC ज्ञानेश कुमार से मिलने दिल्ली गई थीं, उस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।